
Mumbai , 3 जुलाई . Mumbai में तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. इससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
इस बीच शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा ने बृहन्Mumbai नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े से मौसम को देखते हुए एहतियातन कदम उठाने की मांग की है.
मिलिंद देवड़ा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि Mumbai में रेड अलर्ट जारी किया गया है, और शहर भर में पेड़ गिरने, भीषण जलभराव, और मौसम संबंधी दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं. मैं बृहन्Mumbai नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिडे़ से आग्रह करता हूं कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूलों और कॉलेजों को तुरंत बंद करने की घोषणा करें. एक भी शैक्षणिक दिन हमारे बच्चों और छात्रों के जीवन को खतरे में डालने लायक नहीं है.
उन्होंने कहा कि मैं नियोक्ताओं से भी अपील करता हूं कि जहां तक संभव हो, कर्मचारियों को स्थिति सुधरने तक घर से काम करने की अनुमति दें, जिससे अनावश्यक यात्रा कम हो और आपातकालीन सेवाओं पर दबाव कम हो. जन सुरक्षा सर्वोपरि है. कृपया अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर के अंदर रहें.
बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की वजह से पेड़ या उनकी शाखाएं गिरने की 99 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं. इसके अलावा, शॉर्टसर्किट के करीब 13 मामले और दीवार गिरने व जलभराव की छह घटनाएं भी सामने आई हैं.
इससे पहले शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने Mumbai में मैनहोल से जुड़ी घटना के बाद मॉनसून की तैयारियों को लेकर बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Mumbai महानगरपालिका को अधिक जवाबदेह बनाने की जरूरत है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन टाइगर से जुड़े Political घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना ही उनका लक्ष्य है ताकि Government और अधिक प्रभावी ढंग से जनता की समस्याओं का समाधान कर सके.
–
एमएस/