
राजकोट, 16 जनवरी . Gujarat Government की ओर से 11 से 15 जनवरी तक मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट Gujarat रीजनल एग्जीबिशन 2026 का समापन हुआ. इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.
प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से लगाई गई हेल्थ पवेलियन खास रही, जिसे लोगों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.
हॉल नंबर 6 में लगभग 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह हेल्थ पवेलियन “स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत” की थीम पर आधारित था. इसमें India Government की लोगों पर केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली और पब्लिक हेल्थ को मजबूत करने की पहलों को प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया गया. पवेलियन का उद्घाटन 11 जनवरी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य Government और जिला स्वास्थ्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मिलकर किया था.
हेल्थ पवेलियन में मंत्रालय के 12 प्रोग्राम डिवीजनों से जुड़े 26 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें राज्य Government और जिला स्वास्थ्य एजेंसियों की भी सक्रिय भागीदारी रही. पांच दिनों के दौरान यहां आम जनता के लिए कई मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं. इनमें एचआईवी और मानसिक स्वास्थ्य पर काउंसलिंग, आयुष्मान भारत-Prime Minister जन आरोग्य योजना, फ्लोरोसिस की रोकथाम, ईट राइट इंडिया, वन हेल्थ और हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट से संबंधित जागरूकता सत्र शामिल थे.
इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, मुंह के कैंसर, आंख और कानों की जांच, बुजुर्गों का स्वास्थ्य मूल्यांकन और बेसिक जेरियाट्रिक रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाएं भी दी गईं.
पवेलियन में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं. इनमें Gujarat Government की टीबी और टीकाकरण टीमों द्वारा नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र नजफगढ़ द्वारा लाइव सीपीआर प्रदर्शन और स्वास्थ्य-आधारित क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रहीं.
बच्चों और परिवारों के लिए पारंपरिक, स्क्रीन-फ्री खेलों का विशेष क्षेत्र भी आकर्षण का केंद्र रहा. विदेशी नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने हेल्थ पवेलियन को वाइब्रेंट Gujarat क्षेत्रीय प्रदर्शनी 2026 का एक प्रमुख केंद्र बना दिया. यह भागीदारी Governmentी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास और जागरूकता को दर्शाती है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने “स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत” के विजन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
–
एसएके/एएस