
रांची, 4 मई . पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर Jharkhand के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह है. Monday की शाम को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की जीत बताया है.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश टीएमसी के ‘गुंडा राज’, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ की समस्याओं के खिलाफ है. मरांडी ने कहा कि बंगाल अब Prime Minister के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है.
उन्होंने असम की जीत पर Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा को भी बधाई दी और कहा कि वहां की जनता ने शांति, सुरक्षा और सतत विकास के पक्ष में मतदान किया है.
Jharkhand के पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा ने बंगाल की जीत को वर्षों के संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया है. उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव से शुरू हुआ कार्यकर्ताओं का साहस आज इस बड़े परिवर्तन की नींव बना है. मुंडा ने इस सफलता का श्रेय Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के परिश्रम को दिया.
उन्होंने यह भी कहा कि असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिला दोबारा जनादेश विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है.
पूर्व Chief Minister रघुवर दास ने बंगाल की जीत को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का सार्थकता बताया. उन्होंने विशेष रूप से बंगाल की ‘मातृशक्ति’ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने साहस के साथ इस परिवर्तन का समर्थन किया. दास ने कहा कि यह जीत केवल Political विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव की आकांक्षा की जीत है. उन्होंने असम और पुडुचेरी की जनता के प्रति भी शानदार जीत के लिए आभार प्रकट किया है.
–
एसएनसी/डीकेपी