
New Delhi, 20 मई . राष्ट्रीय राजधानी में ‘मेट्रो मंडे’ की सफलता के बाद दिल्ली Government ने ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ अभियान को तेज कर दिया है. दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने Wednesday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi की ईंधन बचत की अपील के अनुरूप अब मंत्री और Governmentी कर्मचारी (स्वयं वे भी शामिल) रिमोटली काम कर रहे हैं.
दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली Government ने हर सप्ताह के Wednesday और Saturday को दो दिन ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ की पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister की अपील के बाद पूरा देश एकजुट है. दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी सप्ताह में दो दिन Wednesday और Saturday को ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ लागू करने का फैसला लिया है.
कपिल मिश्रा ने कहा कि Chief Minister रेखा गुप्ता ‘जन सेवा केंद्र’ के जरिए Governmentी कामकाज संभाल रही हैं, जबकि मंत्री और अधिकारी अपनी ज्यादातर बैठकें ऑनलाइन कर रहे हैं.
उन्होंने हाल ही में शुरू की गई पहल ‘मेट्रो मंडे’ को मिली लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया. इस पहल के तहत लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था.
मंत्री ने कहा कि ‘मेट्रो मंडे’ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसकी वजह से मेट्रो को अपनी फेरों की संख्या बढ़ानी पड़ी, और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को भी अपनी फीडर सेवाओं का विस्तार करना पड़ा.
मंत्री के अनुसार, इस अभियान का असर दिल्ली की सड़कों पर अभी से ही साफ तौर पर दिखने लगा है.
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पहल में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं. सड़कों पर ट्रैफिक भी कम होता दिख रहा है, और ऐसा लगता है कि धीरे-धीरे यह लोगों की जीवनशैली का एक हिस्सा बनता जा रहा है.
उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के कारोबारी समुदाय ने भी इन अभियानों को अपना समर्थन दिया है.
मंत्री मिश्रा ने बताया कि Tuesday की शाम को उन्होंने बड़े कारोबारी संस्थानों के प्रतिनिधियों और ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ की दिल्ली इकाई के साथ एक बैठक की थी.
उन्होंने आगे कहा कि मैंने Tuesday को दिल्ली के कारोबारी संस्थानों और सीआईआई की दिल्ली इकाई के साथ एक बैठक की, जिसमें लगभग सभी बड़े कारोबारी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस बैठक के दौरान उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ और ‘कारपूलिंग’ को लागू करने का फैसला किया.
Prime Minister मोदी की अपील के बाद दिल्ली Government ऐसे उपायों को बढ़ावा दे रही है, जिनका मकसद ईंधन और ऊर्जा की बचत करना, तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन और साझा परिवहन प्रणालियों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है.
–
डीकेएम/डीकेपी