80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा रहा पीएम मोदी का पहनावा

New Delhi, 15 अगस्त . India Saturday को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन जितना खास है, उतना ही चर्चा में उनका पहनावा भी रहता है. हर साल 15 अगस्त को Prime Minister का साफा और कुर्ता देश भर में फैशन और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन जाता है. इस बार भी लोगों की नजरें इसी पर टिकी थीं.

80वें स्वतंत्रता दिवस पर Prime Minister Narendra Modi ने लाल रंग के पारंपरिक पैटर्न वाला साफा बांधा है. इस साफे पर सफेद, भूरे और पीले रंग के बिंदियों वाला डिजाइन है. इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा, चॉकलेट ब्राउन रंग का वेस्टकोट पहना है.

पिछले साल 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने एकरंगी अंदाज अपनाया था. उन्होंने पूरे केसरिया रंग का साफा पहना था, जिसे केसरिया रंग की वेस्टकोट और साफ-सुथरे तिरंगे स्टोल के साथ मैच किया था.

2024 में उन्होंने फिर लहरिया प्रिंट चुना, लेकिन इस बार इसमें चमकीले नारंगी, गहरे हरे और पीले रंग की मोटी धारियां थीं. साफे की लंबी पूंछ में गहरी सिलवटें थीं. 2023 में क्लासिक Rajasthan ी बांधनी प्रिंट की वापसी हुई थी. इसमें पीले, हरे और लाल रंगों का जीवंत मेल था.

2022 में “हर घर तिरंगा” अभियान के साथ मेल खाते हुए उनका साफा तिरंगे जैसा दिख रहा था. उन्होंने साफ-सुथरा सफेद साफा पहना था, जिस पर केसरिया और हरी पट्टियां बनी थीं. 2021 में केसरिया रंग था. इस पर लाल रंग के डिजाइन बने थे और साथ में गुलाबी रंग की लंबी टेल थी.

2020 में कोरोना महामारी के दौर में पीएम मोदी ने चमकीले केसरिया और क्रीम रंग का साफा पहना था. एक खास बात यह रही कि उन्होंने सफेद और केसरिया रंग का स्टोल पहना था, जो फेस मास्क के रूप में भी काम कर रहा था.

2019 में Rajasthan की कपड़ा विरासत को सम्मान देते हुए पीएम मोदी ने बहुरंगी साफा पहना था. इसमें लहरिया की लहरदार डिजाइन थी, जिससे लहर जैसा असर दिख रहा था.

2018 में उन्होंने चमकीला केसरिया साफा बांधा था. इस पर बारीक लाल डिजाइन थे. 2017 में चमकीले लाल और पीले रंग का बोलबाला था. पूरे कपड़े पर बारीक सुनहरा क्रॉस का डिजाइन बुना हुआ था.

2016 में टाई-एंड-डाई की क्लासिक तकनीक को अपनाते हुए उन्होंने गुलाबी और पीले रंग का आकर्षक बांधेज साफा पहना था. 2015 में उन्होंने धूप जैसा पीला आधार वाला साफा चुना था. इस पर लाल और गहरे हरे रंग का आकर्षक क्रॉस पैटर्न बना था.

वहीं, 2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए पीएम ने चमकीले लाल रंग का जोधपुरी साफा पहना था. इसे हरे रंग के कंट्रास्ट से सजाया गया था. हर साल पीएम मोदी का साफा सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि India की विविधता, परंपरा और उस साल के संदेश को भी दिखाता है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment