
New Delhi, 15 अगस्त . 15 अगस्त, Saturday को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देश को आजाद हुए 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम ने शुभकामनाएं दी हैं.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. स्वतंत्रता का यह पावन पर्व मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है. मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन.” सीएम योगी ने आगे लिखा, “आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करें तथा कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें. जय हिंद.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह दिन उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया. देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन. आज आदरणीय Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India आत्मविश्वास के साथ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर India के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “80वां स्वतंत्रता दिवस-बिहार को शुभकामनाएं. आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र India मिला.” सम्राट चौधरी ने आगे लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार को मिल रहे सहयोग एवं संसाधनों का सदुपयोग करते हुए हम सभी मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे. विकास की इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य है. आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित India के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ें.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज जब हम स्वतंत्रता के 79 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं, तब उन सभी अमर बलिदानियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन हैं, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि आत्ममंथन और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को पुनः स्मरण करने का सुअवसर है. आइए, हम सभी एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश तथा सशक्त India के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लें.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आज का यह पावन दिन हमें उन अनगिनत वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र India में जीने का गौरव प्राप्त हुआ. आइए, उनके सपनों और संकल्पों को अपने हृदय में संजोकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को और सशक्त बनाएं तथा विकसित India के निर्माण में अपना योगदान दें.”
पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने social media पर लिखा, “80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन पर, मैं दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को देशभक्तिपूर्ण बधाई देता हूं. आइए, एक आत्मनिर्भर और विकसित India बनाने का संकल्प लेकर उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के दूरदर्शी नेताओं की विरासत का सम्मान करें, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई. तिरंगा हमेशा गर्व के साथ ऊंचा लहराता रहे. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.”
असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. India की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के असाधारण साहस, त्याग और अटूट संकल्प से मिली, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. इस पावन अवसर पर, मैं उनकी अमर विरासत को नमन करता हूं. आजादी की भावना का जश्न मनाते हुए, आइए हम एकता, संवैधानिक मूल्यों, आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं. आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण का प्रयास करें जहां हर नागरिक देश की प्रगति में योगदान दे और हर आकांक्षा को फलने-फूलने का अवसर मिले.”
–
एसडी/एएस