यूपीआई से गाड़ियों की कीमत तक, 1 जून से होंगे यह बड़े बदलाव

New Delhi, 31 मई . जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं तक दिखाई देगा. ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों को जानना जरूरी है.

यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एक जून से जिस किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा. यूपीआई का परिचालन करने वाली Governmentी एजेंसी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से यह कदम धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया गया है.

टैक्सपेयर्स के लिए 15 जून अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है. जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपए से अधिक है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत जमा करना होगा, अन्यथा ब्याज देना पड़ सकता है.

एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है. बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है.

वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है. इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है.

इसके अलावा, Government द्वारा हर महीने की एक तारीख को पेट्रोल और डीजल एंव एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है. ऐसे में एक जून को ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

एबीएस

Leave a Comment