‘लोकतंत्र में ऐसे हमलों के लिए कोई जगह नहीं’, सुखबीर बादल पर हमले को लेकर उमर अब्दुल्ला

New Delhi, 13 अगस्त . शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद देशभर में राजनीति गरमा गई है. हमले की जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला से लेकर अकाली दल के नेताओं ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

उमर अब्दुल्ला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मैं अपने पिता और सहयोगियों के साथ मिलकर, आज सुबह सुखबीर सिंह बादल पर हुए भयानक हमले की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. लोकतंत्र में ऐसे हमलों के लिए कोई जगह या कोई औचित्य नहीं है. हैरानी की बात यह है कि अमृतसर में सुखबीर बादल पर जानलेवा हमले की कोशिश के बाद भी, उनकी सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.”

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हुए हमले को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह न केवल एक व्यक्ति पर बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है.

दिल्ली शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया. उन्होंने Maharashtra Police से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है.

परमजीत सिंह सरना ने कहा, “जिस तरह से सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है. हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं. दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.”

अकाली दल के नेताओं ने भी मांग की है कि सुखबीर बादल की सुरक्षा तुरंत बढ़ाई जाए. पार्टी का कहना है कि एक वरिष्ठ नेता और पूर्व उप Chief Minister की सुरक्षा में लापरवाही Government की लापरवाही को दर्शाता है.

इससे पहले पीएम मोदी ने भी हमले के बाद सुखबीर बादल का हाल जाना. उन्होंने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

Police के अनुसार सुखबीर सिंह बादल पर जसपाल सिंह ने गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी में हमला किया. इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने बादल को बचाने की कोशिश की लेकिन वो भी घायल हो गए और दोनों के हाथों में चोटें आईं. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment