
New Delhi, 15 अगस्त . 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित लालकिले से एक नया इतिहास रचा गया है. स्वतंत्रता दिवस के भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत को याद किया जा रहा है.
लालकिले की प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाई गई. सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के अलावा ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों समेत कुल 2,500 लड़के और लड़कियों ने मिलकर यह आकृति बनाई है. वहीं, समारोह की थीम ‘विकसित India @2047’ को प्रदर्शित करने के लिए भी ज्ञानपथ पर विशेष दृश्य अवरोधक भी लगाए गए हैं.
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ औपचारिक रूप से गाया जाएगा, जो इसकी लंबे समय से चली आ रही विरासत के 150 साल पूरे होने का जश्न होगा.
Prime Minister Narendra Modi लालकिले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लालकिले प्रांगण में पहुंचने पर Prime Minister मोदी का स्वागत किया.
इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का परिचय Prime Minister से कराया. इसके पश्चात दिल्ली क्षेत्र के जीओसी Prime Minister को सलामी मंच तक लेकर गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली Police के संयुक्त दल की ओर से Prime Minister को ‘जनरल सैल्यूट’ दिया गया. इसके बाद Prime Minister ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया.
कैप्टन सोनिया सिंह चौहान Prime Minister मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता करेंगी. ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स की ओर से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत संभालेंगे. गन पोजीशन ऑफिसर की जिम्मेदारी नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष Government निभाएंगे.
–
डीसीएच/