यूट्यूब से सीखकर घर में गांजा उगाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Mumbai , 16 अगस्त . Mumbai के बोरीवली इलाके में यूट्यूब वीडियो से सीखकर हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने का मामला सामने आया है. Police ने एक अवैध लैब का पर्दाफाश कर इसमें शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

बोरीवली स्थित गणपत पाटिल नगर में एम.एच.बी. कॉलोनी में Police ने कार्रवाई कर अवैध लैब को ध्वस्त कर दिया. जांच में सामने आया कि आरोपी यूट्यूब वीडियो देखकर वैज्ञानिक तरीके से हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने की कोशिश कर रहे थे. इस लैब में तापमान, नमी और पीएच लेवल को नियंत्रित करने के साथ ग्रो एलईडी लाइट्स और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा था.

Police ने मौके से करीब 1.62 लाख रुपए का 54 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है. इसके अलावा करीब 2.5 लाख रुपए कीमत का 189 ग्राम गीला गांजा और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए. मामले में बब्बू कामत नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर की तलाश जारी है.

Saturday को Police ने Governmentी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था. आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. Police ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ तीन मामलों का भी खुलासा किया था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश पाटणकर के रूप में हुई थी. उसके खिलाफ आजाद मैदान Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. Police के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2014 से लेकर 15 जुलाई 2026 के बीच कई लोगों को उनके बच्चों को Governmentी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे. मामले में 29 जुलाई 2026 को First Information Report दर्ज की गई थी.

एसडी/वीसी

Leave a Comment