अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, गाजीपुर एनकाउंटर की होगी जांच: संजय निषाद

सीतापुर, 5 जून . उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद Friday को सीतापुर पहुंचे, जहां उन्होंने सदर विधानसभा स्थित भूमिका मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. गाजीपुर होटल मालिक की हत्या मामले में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं. मामले की जांच कराई जा रही है.

उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि गाजीपुर होटल मालिक की हत्या मामले में Chief Minister योगी आदित्यनाथ से बात कर दोषियों पर कार्रवाई व पीड़ित पक्ष की मदद का हर संभव प्रयास हो रहा है. जो लोग भी इसमें दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

गाजीपुर एनकाउंटर पर Samajwadi Party के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा, “अपराधियों की कोई जाति नहीं होती. उन्हें सरेंडर करने का मौका दिया जाना चाहिए. अगर Police कोर्ट के सामने ही खड़ी रहेगी तो आरोपी सरेंडर कैसे करेगा? उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा जाना चाहिए और फिर रिमांड पर लिया जाना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को बोलने, न्याय पाने और सम्मान पाने का अधिकार है. इसकी जांच होनी चाहिए. जांच के बाद ही सच सामने आएगा. मैं हमेशा समाज के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा.

बता दें कि Samajwadi Party ने Government पर गंभीर आरोप लगाया है. सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया, “पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वालों को कमर के ऊपर गोली मारी जा रही है.” सपा का कहना है कि कमलेश चौधरी को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह पिछड़े वर्ग से था और सपा कार्यकर्ता भी था. बाकी तीन आरोपी अभी भी फरार हैं.

वहीं, उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि जनपद सीतापुर की सदर विधानसभा स्थित भूमिका मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, सम्मान और विश्वास संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, जो समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है. संगठन की मजबूती, समाज के उत्थान और जनहित के संकल्प को लेकर सभी साथियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई. आप सभी कार्यकर्ताओं का प्रेम एवं सम्मान सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment