अमेरिकी नाकेबंदी से रोजाना 20 लाख बैरल ईरानी तेल के वैश्विक बाजारों से बाहर होने की आशंका

New Delhi, 14 अप्रैल . अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होने के साथ रोजाना करीब 20 लाख बैरल ईरानी तेल के वैश्विक बाजारों से बाहर होने की आशंका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे वैश्विक सप्लाई पर दबाव बढ़ेगा और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में और इजाफा हो सकता है.

नोमुरा में इस क्षेत्र पर नजर रखने वाले विश्लेषक बिनीत बांका ने अपने नोट में लिखा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की पूरी तरह नाकेबंदी India के लिए एलपीजी सप्लाई को भी प्रभावित कर सकती है. पिछले एक महीने में India ने कम से कम 8 एलपीजी टैंकर इस मार्ग से सुरक्षित पार कराए हैं.

वहीं अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने भी घोषणा की है कि अमेरिका किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए ईरान को टोल देने की अनुमति नहीं देगा. हालांकि India ने हाल ही में अपने एलपीजी जहाजों के लिए कोई टोल नहीं दिया है, लेकिन आगे की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

नोमुरा ने अपने नोट में कहा, “अगर यह संघर्ष लंबा चलता है, तो रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से सप्लाई संतुलित करने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है, जिससे तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं.”

इस बीच, ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान Pakistan के इस्लामाबाद में अमेरिकी उपPresident जेडी वैंस के नेतृत्व में सप्ताहांत में हुई वार्ता के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद बातचीत के दूसरे दौर पर विचार कर रहे हैं. इसी कारण कच्चे तेल की कीमतें Monday को 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, हालांकि Tuesday को संभावित बातचीत की उम्मीद के चलते कीमतें फिर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं.

पिछले एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होकर यह करीब 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है.

नोमुरा का मानना है कि शांति वार्ता विफल रहने के कारण तेल की कीमतों में ‘वॉर रिस्क प्रीमियम’ और बढ़ सकता है.

अगर अमेरिका पूरी तरह से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देता है, तो वैश्विक तेल सप्लाई की स्थिति और खराब हो सकती है.

हाल के हफ्तों में तेल की कीमतों में आई तेजी ने सऊदी अरब के निर्यात में आई गिरावट की भरपाई कर दी है. मार्च 2026 में सऊदी अरब की तेल आय सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़ी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के जरिए 7 मिलियन बैरल प्रतिदिन की पूरी क्षमता हासिल कर ली है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य को बायपास करती है और रेड सी तक जाती है.

अनुमान है कि इसमें से 2 मिलियन बैरल घरेलू रिफाइनरी में इस्तेमाल होगा, जबकि करीब 5 मिलियन बैरल निर्यात के लिए उपलब्ध रह सकता है, जो मार्च 2026 के 4.4 मिलियन बैरल से ज्यादा है.

वहीं यूएई ने भी अन्य खाड़ी देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां तेल राजस्व में केवल 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई.

बांका के अनुमानों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से तेल राजस्व के मामले में ईरान को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. मार्च 2026 में ईरान की तेल आय सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर पहुंच गई.

डीबीपी

Leave a Comment