दिल्ली: हिरासत में लिए गए अवैध शराब ले जा रहे युवक, पुलिस की गाड़ी को भी मारी थी टक्कर

New Delhi, 29 अप्रैल . दिल्ली Police ने Wednesday को होंडा सीटी कार में अवैध शराब ले जा रहे 3 युवकों को हिरासत में लिया है. इन युवकों की पहचान नीरज, पिंटू और बृजेश के रूप में हुई है. Police ने इनके पास से अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद की हैं. Police अब इन लोगों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग शराब कहां ले जा रहे थे?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Police की टीम गाड़ियों की चोरी रोकने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि कहीं पर कोई अप्रिय स्थिति तो पैदा नहीं हो रही है. लेकिन, इस बीच Police को तेज रफ्तार में और संदिग्ध परिस्थितियों में एक होंडा सिटी कार जाती हुई दिखी.

वहीं, Police टीम में शामिल हेंड constable दीपक ने रुकने का इशारा किया. लेकिन, Police के इशारे को अनदेखा कर ड्राइवर कार को अपनी धुन में चलाता रहा. इतना ही नहीं, उसने Police की गाड़ी को भी टक्कर मार दी. इसके बाद Police तब तक उस गाड़ी का पीछा करती रही, जब तक सभी को पकड़ नहीं लिया गया. अब सभी लोग Police की गिरफ्त में हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में एएसआई मोहित, हेड constable लक्ष्मीकांत, हेड constable संजीव और हेड constable दीपक शामिल है.

Police के मुताबिक, अवैध शराब ले जा रहे सभी लोगों को हिरासत में लेकर अब उनसे इस पूरे मामले के संदर्भ में विस्तारपूर्वक पूछताछ की जाएगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पूछताछ के दौरान कोई भी बिंदु अछूता नहीं रह जाए. Police का यह भी कहना है कि हमारा मुख्य लक्ष्य ही दिल्ली के लोगों को एक बेहतर कानून- व्यवस्था देना है और इस दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं.

एसएचके/एएस

Leave a Comment