
कोलकाता, 19 जून . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाना पर हुए हमले के मामले में Police ने 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Friday को मीडिया से बातचीत में कहा कि 16 जून को तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रेजिना बीबी के नेतृत्व में समर्थकों की भीड़ ने फाल्टा थाने पर धावा बोलने की कोशिश की थी. आरोप है कि भीड़ का उद्देश्य जहांगीर खान को Police हिरासत से छुड़ाना था.
Chief Minister ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को हमले में शामिल लोगों की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त करने, नीलाम करने और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उसी राशि से करने के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने बताया कि फाल्टा हिंसा के आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से जुड़ी धाराएं भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ Governmentी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनकी संपत्तियां जब्त कर की जाएगी.
Chief Minister के अनुसार, अब तक गिरफ्तार 25 आरोपियों में से 12 Police हिरासत में हैं, जबकि 13 न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं. social media पर उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच कर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इस दौरान Chief Minister ने यह भी घोषणा की कि हावड़ा जिले के बगनान में Wednesday रात भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत डे की कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हत्या की जांच राज्य Police का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) करेगा.
उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को कुल 9 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसमें 4 लाख रुपये राज्य Government के खजाने से और 5 लाख रुपये Chief Minister राहत कोष से प्रदान किए जाएंगे.
–
डीएससी