
New Delhi, 9 मई . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं. रोहित जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेने वाले फैंस की भीड़ लग जाती है. आईपीएल 2026 में Mumbai इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के बीच अगला मैच रायपुर में Sunday को होने वाला है. दोनों टीमें इस मैच के लिए रायपुर में पहुंच गई हैं. Mumbai इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यहां भी फैंस के बीच क्रेज दिखा.
Mumbai इंडियंस ने Saturday को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 42-सेकंड का वीडियो शेयर किया है. इसमें रोहित शर्मा को सामने पाकर एक महिला फैन की खुशी देखते बनती है. वीडियो में रोहित टीम बस में जा रहे होते हैं. इतने में एक महिला उनका नाम लेते हुए सेल्फी के लिए उनके पास दौड़ी हुई आती है.
महिला फैन रोहित को देख इतनी खुश है कि उन्हें गले लगाने को दौड़ती है. रोहित फैंस से हाथ मिलाते हैं.
महिला फैन रोहित के लिए ‘आप बेस्ट हो’ कहते हुए अपना फोन निकालती है और सेल्फी लेने की कोशिश करती है. फोन में किसी खराबी के कारण वह सेल्फी नहीं ले पाती और फिर कहती है कि मेरा फोन ऑफ हो गया. इतने में रोहित एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और अपनी बस की तरफ बढ़ जाते हैं.
फैन दूसरा फोन मंगवाती है और रोहित के पीछे ये कहते हुए दौड़ती है कि रुक जाइए मेरा फोन बंद हो गया था.
रोहित कहते हैं तो अभी क्या करूं मैं? आप जल्दी कर लो मैडम. महिला देरी के लिए रोहित से क्षमा मांगते हुए उनके साथ सेल्फी लेती है. सेल्फी लेने के बाद महिला काफी खुश नजर आती है, जबकि रोहित बस में चले जाते हैं.
इंजरी की वजह से कई मैचों से बाहर रहे रोहित ने Mumbai के लिए Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में वापसी की थी और 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली. Sunday को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में भी रोहित के फैंस उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारी की उम्मीद कर रहे हैं.
–
पीएके