
Mumbai , 6 जुलाई . Mumbai में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. कर्जत-लोनावला के बीच भोर घाट सेक्शन में भूस्खलन होने के कारण Mumbai -पुणे रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इस संबंध में सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने जानकारी दी.
स्वप्निल नीला ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कर्जत-खोपोली रेल मार्ग प्रभावित हुआ है. पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कर्जत-लोनावला के बीच भोर घाट सेक्शन में भूस्खलन हुआ है. इसकी सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि इस मार्ग के तीनों रेल ट्रैक प्रभावित हुए हैं.
सीपीआरओ के अनुसार, भूस्खलन की घटना में किसी ट्रेन या यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. Mumbai से पुणे जाने वाली लगभग 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 9 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और सफर से पहले रेलवे द्वारा जारी ताजा अपडेट अवश्य देख लें.
Mumbai सेंट्रल रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि ट्रेन नंबर 69174 दहानू रोड–बोरीवली को विरार में ही रोक दिया गया है (शॉर्ट-टर्मिनेट) और यह विरार और बोरीवली के बीच रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 69139 बोरीवली–वलसाड मेमो बोरीवली के बजाय विरार से चलेगी और यह बोरीवली और विरार के बीच रद्द रहेगी. Mumbai सेंट्रल से वापी ट्रेन नंबर 59045 और वापी से Mumbai सेंट्रल ट्रेन नंबर 59040 रद्द कर दी गई है.
Maharashtra की उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने social media पर लिखा, “Mumbai -पुणे रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, Mumbai -पुणे इलाके में भारी बारिश और घाट सेक्शन में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाओं के कारण रेल सेवाएँ प्रभावित हुई हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, कुछ का रूट बदल दिया है और कुछ ट्रेनों के शुरू होने और खत्म होने के स्टेशन बदल दिए हैं.”
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Mumbai महानगर क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने Mumbai में सभी निजी कार्यालय कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है. साथ ही, Governmentी/अर्ध-Governmentी कर्मचारियों (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) के लिए आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है.
–
एसडी/एएस