
New Delhi, 6 जुलाई . दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. अधिकारियों ने Monday को बताया कि दो महीना पहले ही महिला की शादी हुई है.
मृतका की पहचान आकृति सुतार के तौर पर हुई है. 24 अप्रैल को अरस्तु सिक्का के साथ उसकी शादी हुई थी. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आकृति छतरपुर में एक प्राइवेट फर्म में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी. वह पुष्प विहार में रहती थी. उसकी लाश लोधी कॉलोनी में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर जमीन पर मिली, जो उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर है. Police को शक है कि वह बिल्डिंग से गिर गई, लेकिन मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है.
वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है. परिवार ने कहा कि आकृति को शादी के बाद से ही लगातार परेशान किया जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि उसका पति और उसके रिश्तेदार 20 लाख रुपए मांग रहे थे. वे बार-बार उसे धमकाते और उसके साथ बुरा बर्ताव करते थे.
परिवार के अनुसार, आकृति ने Saturday शाम करीब 6 बजे अपनी मां से भी बात की थी. बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर ऑफिस की मीटिंग का जिक्र किया और कहा कि वह घर जा रही है. उसके रिश्तेदारों ने कहा कि वह बिल्कुल सामान्य लग रही थी और उसने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि कुछ गलत है.
चाचा मनंजय सुतार ने कहा कि परिवार को रात करीब 8 बजे आकृति के पति अरस्तु सिक्का का फोन आया, जिसमें बताया गया कि आकृति गायब है. करीब डेढ़ घंटे बाद Police ने परिवार से संपर्क करके बताया कि लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज में एक महिला की लाश मिली है.
छोटे भाई अमय सुतार ने सुसाइड की बात को खारिज करते हुए कहा कि आकृति दिमागी तौर पर मजबूत थी और उसने ऐसा कदम कभी नहीं उठाया होगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरस्तु ने उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी थी और घटना से ठीक दो दिन पहले दोनों के बीच काफी बहस हुई थी.
Police ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. परिवार के आरोपों समेत सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.
–
डीसीएच/