पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता, 22 मई . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है. दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे Pakistan और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं.

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे. विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी. हालांकि, रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है.

दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं.

से ​​बात करते हुए विक्रम साहू ने कहा कि मुझे Pakistan से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. वे मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं.

उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे वीडियो कॉल कर रहे हैं, वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं. उन्होंने मुझे चेतावनी दी है कि तुम्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

विक्रम ने बताया कि उसने कई कॉल नहीं उठाए लेकिन फोन की घंटी बजनी बंद नहीं हुई. उसने कहा कि फोन करने वाले उसे गालियां दे रहे हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भी जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, जो मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं. वे मुझसे पूछते हैं, ‘तुम जिंदा हो या मर गए?’

उन्होंने बताया कि मुझे व्हाट्सएप पर भी मैसेज मिले हैं, जिनमें लिखा है कि तुम्हें बम धमाके में मार दिया जाएगा. विक्रम के मुताबिक, धमकी देने वालों ने पीएम के साथ उसके ‘जुड़ाव’ के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन ये धमकियां तभी से आनी शुरू हुईं, जबसे पीएम मोदी उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखने आए थे.

विक्रम ने आगे बताया कि फोन करने वाले पहले धार्मिक अभिवादन करते हैं और फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं. वह और उसका परिवार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही इन धमकियों से काफी डरे हुए हैं. हालांकि, Police ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

विक्रम को Police सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है और Policeकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं. जब विक्रम से पूछा गया कि क्या वह पीएम से कोई खास अपील करना चाहता है, तो उसने कहा कि Government को उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए.

एसडी/पीएम

Leave a Comment