ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ एकजुट हुईं हस्तियां, मुंबई में फिल्मी सितारों और राजनेताओं ने किया पौधरोपण

Mumbai , 25 मई . पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी गंभीर चुनैतियों से निपटने के लिए Mumbai में एक भव्य पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया. इस आयोजन में मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति हस्तियों ने एक साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया.

अभियान में भाजपा नेता पंकजा मुंडे, गायिका निति मोहन और Actress शिल्पा शेट्टी ने शिरकत की और मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण और उनके संरक्षण की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने Prime Minister Narendra Modi के पर्यावरण विजन की सराहना करते हुए कहा, “आज आसिफ भामला फाउंडेशन की तरफ से शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हम सभी लोग मिलकर पौधरोपण कर रहे हैं. हमारे साथ Actress शिल्पा शेट्टी भी मौजूद हैं, जो हमेशा सेहत और पर्यावरण को लेकर जागरुक रहती हैं.”

पंकजा मुंडे ने पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा, “Prime Minister मोदी ने मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रहे हैं. हमें जन्म देने वाली मां और हमें जीवन देने वाली धरती मां, दोनों का संरक्षण हमारा कर्तव्य है. हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन बनी रहे, तापमान ज्यादा न बढ़े और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सके. इसी उद्देश्य के साथ हम बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रहे हैं.”

Actress शिल्पा शेट्टी ने पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि केवल Government के भरोसे पर्यावरण को नहीं बचाया जा सकता, बल्कि हम सभी को जागरूक होकर इसके लिए पहल करनी होगी. उन्होंने कहा, “फिटनेस और वेलनेस केवल खुद तक सीमित नहीं हो सकती. अगर हमारा ग्रह स्वस्थ रहेगा, तभी हम पूरी तरह स्वस्थ रह पाएंगे. जैसा कि Maharashtra Government की मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट (जलवायु परिवर्तन) आज के समय की एक कड़वी सच्चाई है. अब हमें जागरूक होकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा. इसमें हर नागरिक को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और खुद पहल करनी होगी.”

गायिका निति मोहन ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि वे इस अभियान से लंबे समय जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा, “यह पर्यावरण हम सभी का एक साझा घर है और इसकी देखभाल करना ही हम सभी का कर्त्तव्य है. मुझे बेहद खुशी है कि इस साल पर्यावरण दिवस पर लोग प्रेरित दिख रहे हैं. अक्सर भागदौड़ में हम पर्यावरण के प्रति अपने कर्त्तव्यों को भूल जाते हैं लेकिन जब भामला फाउंडेशन और ‘भूमि नमस्कार’ जैसे अभियान सामने आते हैं, तो सबमें एक नया उत्साह जाग जाता है. आज स्कूल के बच्चों को पौधरोपण करते देखना बेहद सुखद अनुभव रहा.”

एनएस/पीएम

Leave a Comment