विपक्ष का एकमात्र कार्य हर बिल का विरोध करना है: सतीश चंद्र दुबे

New Delhi, 24 मार्च . ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पर विपक्षी नेताओं के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ हर बिल पर विरोध करना है.

New Delhi में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने से बातचीत में कहा कि अगर कोई ऐसा विधेयक है जिसका विपक्ष विरोध न करे तो मुझे ऐसे किसी एक विधेयक का नाम बता दीजिए. ये लोग तो सबसे बेहतरीन चीज का भी विरोध करते हैं. ऐसे कई राज्य हैं—जहां केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतरने नहीं दिया जाता है, किसान सम्मान निधि हो या फिर आयुष्मान योजना. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को अच्छे कार्य में भी सपोर्ट करना चाहिए, लेकिन इनका काम सिर्फ विरोध करना है.

उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी और अमेरिकी President ट्रंप की बातचीत पर कहा कि युद्ध किसी भी चीज का समाधान नहीं है. इतिहास बताता है कि बैठकर बातचीत करने से मुद्दों को सुलझाया जा सकता है. समझौता हमेशा सबसे अच्छा तरीका होता है. India हमेशा शांति का प्रस्ताव रखता है. आज दोनों नेतृत्व की बातचीत हुई. निश्चित रूप से इसका कुछ रास्ता निकलना चाहिए.

दूसरी ओर, ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पर BJP MP कमलजीत सहरावत ने कहा कि विपक्ष ने कहा कि इस विधेयक को उचित चर्चा के लिए समिति के पास भेजा जाना चाहिए, लेकिन Government ने कहा कि इस पर समिति द्वारा पहले ही चर्चा की जा चुकी है. यह सच है कि ट्रांसजेंडरों के लिए पारदर्शिता बहुत महत्वपूर्ण है.

बता दें कि Union Minister डॉ. वीरेंद्र कुमार ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Lok Sabha में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा करते हुए सांसदों को विश्वास दिलाया कि संवेदनशील पीएम मोदी के नेतृत्व में इस विधेयक का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 में संशोधन करना है. इस कानून का उद्देश्य केवल उन व्यक्तियों की रक्षा करना है, जिन्हें उनकी जैविक स्थिति के कारण गंभीर सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है. यह अधिनियम ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इस संशोधन के उपरांत मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के उपरांत जिला मजिस्ट्रेट एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के रूप में पहचान प्रमाणपत्र जारी करेगा.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment