
New Delhi, 24 मार्च . मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से निपटने के लिए India की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने Tuesday को राज्यसभा को संबोधित किया. इससे पहले Prime Minister ने इस संबंध में Monday को Lok Sabha को भी संबोधित किया था.
पश्चिम एशिया संघर्ष पर पीएम मोदी के संबोधन पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Prime Minister ने भरोसा दिलाया कि India इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, यह याद दिलाते हुए कि कोविड-19 महामारी के दौरान एक वैश्विक संकट का सामना करने के लिए पूरा देश कैसे एकजुट होकर खड़ा हुआ था. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज फिर से वैसी ही एकता की जरूरत है. Prime Minister ने यह भी साफ किया कि India संवाद और मानवता के लिए मजबूती के साथ खड़ा है.
उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर जहां Government अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए प्रयासरत है, वहीं इंतजाम भी पुख्ते कर रहा है.
महिला आरक्षण विधेयक पर कौसर जहां ने कहा कि ये देश की आधी आबादी और महिलाओं को सशक्त करने का बहुत बड़ा निर्णय है जो Prime Minister मोदी के नेतृत्व में लिया जा रहा है. इसका असर बहुत सकारात्मक दिखेगा. इससे महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ेगी. विकास को नई गति मिलेगी. इस कदम का मैं स्वागत करती हूं. देश की महिलाएं इस कदम का स्वागत कर रही हैं. वे पीएम मोदी का आभार जता रही हैं.
बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक व्यापार के प्रमुख मार्गों में से एक है. विशेष तौर पर कच्चे तेल, गैस और फर्टिलाइजर से जुड़ा परिवहन इस क्षेत्र से बहुत बड़ी मात्रा में होता है. युद्ध के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का आना-जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी Government ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से रास्ता बनाने का प्रयास किया है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है. अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है, उससे रिकवर होने में दुनिया को काफी समय लगेगा. India पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. हमारी अर्थव्यवस्था के सिद्धांत मजबूत हैं और Government पल-पल बदलते हालात पर नजर रखे हुए है.
–
डीकेएम/डीकेपी