मनसे का रेलवे को 15 दिन का अल्टीमेटम: दादर-रत्नागिरी पैसेंजर न चली तो यूपी-बिहार ट्रेनें रोक देंगे

Mumbai , 24 मार्च . Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रेलवे प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने कहा है कि अगर Mumbai के दादर से रत्नागिरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिर से दादर तक नहीं चलाया गया तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली Express Trainों को रोक दिया जाएगा.

मनसे के नेताओं ने Tuesday को Mumbai में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन पहले दादर से सीधे रत्नागिरी तक चलती थी, जिससे कोंकण क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलती थी. लेकिन कोरोना काल में इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. बाद में ट्रेन शुरू हुई, परंतु इसे दादर तक बहाल नहीं किया गया, और अब इसे ठाणे जिले के दिवा स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है.

इस फैसले से कोंकणवासियों को भारी परेशानी हो रही है. यात्रियों को अब दादर के बजाय पहले दिवा जाना पड़ता है, फिर वहां से ट्रेन पकड़नी पड़ती है. मनसे का आरोप है कि रेलवे ने बिना पर्याप्त कारण बताए यह बदलाव किया और बार-बार की गई मांगों को नजरअंदाज किया गया.

मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, “अगर 15-20 दिनों के अंदर दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन को मूल रूप से दादर से शुरू नहीं किया गया तो हम यूपी और बिहार जाने वाली सभी Express Trainों को रोकने के लिए मजबूर होंगे.” पार्टी ने चेतावनी दी कि यह आंदोलन कोंकण के लोगों के हक की लड़ाई है और इसे किसी भी कीमत पर जारी रखा जाएगा.

वर्तमान में दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन का स्लॉट दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस को स्थायी रूप से दे दिया गया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है. कोंकण यात्रियों का कहना है कि रेलवे उत्तर भारतीय यात्रियों को प्राथमिकता दे रही है और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को नजरअंदाज कर रही है.

मनसे का यह रुख एक बार फिर उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषा के मुद्दे को केंद्र में ला रहा है. पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व में मनसे लंबे समय से ‘Maharashtra मराठी माणसों का’ का नारा देती आई है.

एससीएच

Leave a Comment