
सीतापुर, 14 मई . Government द्वारा चीनी के निर्यात पर 30 सितंबर 2026 तक अस्थायी रोक लगाए जाने के फैसले का बिसवां चीनी मिल समिति के चेयरमैन सुधाकर शुक्ला ने समर्थन किया है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की अपील की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए सुधाकर शुक्ला ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है, लेकिन India की स्थिति अभी स्थिर और मजबूत है. उन्होंने कहा कि यदि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी तो विकास की रफ्तार भी बनी रहेगी.
शुक्ला ने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से जो अपील की है, उसका उद्देश्य India को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा कि Government द्वारा चीनी निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है.
उन्होंने कहा कि सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर रोक लगाने के पीछे भविष्य की ऊर्जा जरूरतों और एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना भी जुड़ी हुई है. उनका कहना था कि एथेनॉल का अधिक उत्पादन होने से पेट्रोल और डीजल की खपत कम की जा सकेगी, जिससे देश ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
बिसवां चीनी मिल समिति के चेयरमैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को पेट्रोल और डीजल की बचत में सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जहां जरूरी न हो वहां वाहनों का कम इस्तेमाल करें और ईंधन की खपत को सीमित रखें.
उन्होंने Prime Minister की उस अपील का भी समर्थन किया, जिसमें लोगों से फिलहाल सोना खरीदने से बचने की सलाह दी गई है. सुधाकर शुक्ला ने कहा कि अगर देशवासी इन बातों का पालन करेंगे तो इससे India की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम लोगों का भी भविष्य सुरक्षित होगा.
शुक्ला ने कहा कि वैश्विक तनावों के बावजूद देश में फिलहाल किसी प्रकार का संकट नहीं है और हालात सामान्य बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि Government लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे और आने वाले समय में India आत्मनिर्भरता की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ सके.
–
डीबीपी