
नई दिल्ली, 14 मई . ब्रिक्स सम्मेलन में Thursday को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की. बैठक में ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.
India में ईरान के दूतावास के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ अकाउंट पोस्ट में बताया गया, ”दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने India पहुंचे इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री डॉ. सैयद अब्बास अराघची ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की.”
बैठक में शामिल होने के लिए ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भी Wednesday रात India पहुंचे.
Thursday सुबह ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची और ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों से Prime Minister मोदी ने सेवा तीर्थ में संयुक्त मुलाकात की. तय कार्यक्रमानुसार शाम सात बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से India मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन किया गया.
India मंडपम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया भर से पधारे विदेश मंत्रियों का विधिवत स्वागत किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस. जयशंकर ने वैश्विक मुद्दों पर India के स्पष्ट रुख का उल्लेख किया.
उन्होंने कहा, “शांति और सुरक्षा वैश्विक व्यवस्था के केंद्र में हैं. हाल के संघर्षों ने संवाद और कूटनीति के महत्व को और अधिक स्पष्ट किया है. इस जटिल और अनिश्चित दुनिया में चर्चाओं को समानता और साझा, लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए. तकनीकी प्रगति, वैश्विक परिदृश्य को नया आकार दे रही है और इसका उपयोग सुशासन तथा समावेशी विकास के लिए किया जा सकता है. आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने को लेकर भी साझा हित जुड़े हैं.”
ईरान इस्लामिक रिपब्लिक की Government के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट से साझा जानकारी के अनुसार, ”विदेश मंत्री अराघची ने New Delhi में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मीडिया को बताया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज उन सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है, जो ईरानी नौसेना के साथ सहयोग करते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा रुकावटें अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पैदा हुई हैं.”
पोस्ट में बताया गया कि विदेश मंत्री अराघची ने New Delhi में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की. चर्चा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग पर केंद्रित रही.
इसके अलावा विदेश मंत्री अराघची ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से भी बातचीत की. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर सहयोग पर चर्चा की.
New Delhi में बैठक के दौरान विदेश मंत्री अराघची ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात और बातचीत की. चर्चा का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय घटनाक्रम और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर समन्वय रहा.
–
एवाई/एबीएम