Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

अरुण विजय की एक्शन एंटरटेनर फिल्म का बदला नाम, एक्टर ने खुद दी जानकारी

अरुण विजय की एक्शन एंटरटेनर फिल्म का बदला नाम, एक्टर ने खुद दी जानकारी

चेन्नई, 12 अगस्त . डायरेक्टर मुथैया की अपकमिंग एक्शन-एंटरटेनर फिल्म के मेकर्स ने Wednesday को घोषणा की कि इसका नाम अब ‘इरुलन’ रखा गया है. इस खबर से फैन्स और फिल्म प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस फिल्म में एक्टर अरुण विजय मुख्य भूमिका में हैं.

मेकर्स ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर भी जारी किया. इसे शेयर करते हुए अरुण विजय ने अपने social media पर लिखा, “आप सभी के लिए ‘इरुलन’ का पहला मोशन पोस्टर पेश है.”

इस फिल्म में फिट लुक पाने के लिए अरुण विजय जिम में खूब पसीना बहा रहे थे. एक्टर ने पहले को दिए एक खास इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की कहानी असल जिंदगी की एक घटना पर आधारित है.

कुछ दिन पहले, एक्टर अरुण विजय ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा, “एवी38 के लिए जबरदस्त एक्शन शेड्यूल की तैयारी जोरों पर है.”

जब ने एक्टर से फिल्म में उनके लुक और उसे पाने के लिए की जा रही कोशिश के बारे में पूछा, तो अरुण विजय ने बताया कि फिल्म में उनके दो लुक हैं.

उन्होंने कहा, “मेरा एक लुक पुराने जमाने का है और दूसरा लुक काफी युवा है, जिसके लिए मुझे एक टोन्ड बॉडी चाहिए जो फिट और लीन दिखे. इसलिए, मैं अभी वजन कम करने की कोशिश कर रहा हूं.”

एक्टर ने बताया था कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और यह एक ऐसी मनोरंजक फिल्म होगी, जो परिवार के हर सदस्य को पसंद आएगी.

उन्होंने कहा था, “हम तिरुनेलवेली, थूथुकुडी इलाके में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. हमने पहले ही लगभग 25 दिनों की शूटिंग कर ली है. फिल्म के पुराने जमाने वाले हिस्से पूरे हो चुके हैं. अब हम आज के समय वाले हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं.”

एक्टर के मुताबिक, फिल्म बहुत अच्छी बन रही है और इसमें पारिवारिक भावनाएं, एक्शन और ड्रामा भरपूर होगा.

–

एससीएच/एबीएम

Share