शिक्षा से ही सशक्त होगा राष्ट्र का भविष्य: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 13 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Monday को कहा कि शिक्षा ही समाज, परिवार और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अनिवार्य बताया.

Lucknow स्थित जन भवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और गुणवत्ता में सुधार समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि राज्य Government बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.

उन्होंने उत्तर प्रदेश की Governor के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जन भवन में बुनियादी सुविधाओं के विकास में उल्लेखनीय कार्य हुआ है. उन्होंने विद्यालय के उन्नयन का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यह संस्थान कक्षा 8 तक सीमित था, जिसे अब बढ़ाकर कक्षा 10 तक कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे.

उप Chief Minister ने छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान उनकी प्रतिभा, अनुशासन और जिज्ञासा की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान मौर्य ने विद्यालय के विकास में Governor की भूमिका को अहम बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment