
Patna, 20 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Monday को भाजपा के जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा दिया कि नारी शक्ति के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा.
सीएम चौधरी ने कहा कि एनडीए शुरू से ही महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ रही है और आगे भी वह इसके लिए प्रयास करेगी. Lok Sabha में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से बिहार की राजधानी Patna में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला गया. इसके बाद Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया.
इस मौके पर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी महिला नेत्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे. Chief Minister सम्राट चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि पीएम मोदी की Government आपके लिए कानून बनाएगी और आपको न्याय दिलाने का काम भी Government करेगी.
उन्होंने कहा कि 1977 में जब India की आबादी 70 करोड़ थी, तब 543 Lok Sabha क्षेत्र थे. आज पीएम Narendra Modi चाहते थे कि नारी शक्ति को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी जाए. नए परिसीमन में अगर बिहार के चुनाव होते, तो आज 29 विधायक महिलाएं हैं जो बढ़कर कम से कम 122 हो जातीं, लेकिन कांग्रेस और राजद के लोगों ने उनके अधिकार को छीना.
उन्होंने कहा कि वे लोग चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग ही संसद में पहुंचे. राहुल गांधी चाहते हैं कि उनकी बहन ही केवल सांसद बने. यहां लालू यादव और उनके परिवार के लोग चाहते हैं कि उनकी पत्नी विरोधी दल का नेता बने और बेटी Lok Sabha का सदस्य बने. उन्होंने परिवारवाद को लेकर सपा को भी घेरा. लेकिन, हमारे Prime Minister Narendra Modi चाहते हैं कि देश की 272 बहनें Lok Sabha में जाएं, लेकिन लोगों की चिंता यह नहीं है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि एनडीए Government में महिलाओं को बढ़ाने का काम किया गया. स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को सशक्त किया गया. उन्होंने कहा कि यह वही देश है जहां मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली की पूजा होती है और आज उसी देश में महिलाओं को धोखा देने का काम किया जा रहा है. महिलाओं को आश्वस्त करते हुए Chief Minister ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि जो भी महिलाओं के साथ असुरक्षा की भावना खड़ा करने की कोशिश करेगा, उसे पाताल से भी खोजने का काम किया जाएगा.
–
एमएनपी/डीएससी