
भरतपुर, 23 अप्रैल ( ). भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के चौबुर्जा इलाके में स्थित सुजान गंगा नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
Sunday सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत Police को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना Police मौके पर पहुंची और शव को निकालने के लिए सिविल डिफेंस टीम की मदद ली गई.
मथुरा गेट थाने के एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह Police को सूचना मिली थी कि चौबुर्जा क्षेत्र में सुजान गंगा नहर के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद Police टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव नहर के बीच में होने के कारण उसे निकालना आसान नहीं था. इसके बाद सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से निकाला.
खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. Police ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी. Police के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके.
प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि शव करीब तीन दिन पुराना है. शव की हालत को देखते हुए माना जा रहा है कि युवक काफी समय से पानी में पड़ा हुआ था. हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
फिलहाल Police ने शव को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. Police आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.
–
एसएचके/वीसी