मुंबई में चाइनीज हथियार बेचने आए तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Mumbai , 23 मई . Mumbai क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत तीन शातिर बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. ये तीनों बाहरी राज्यों से Mumbai में विदेशी हथियार बेचने आए थे. आरोपियों के खिलाफ Police केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police को खुफिया से पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ Mumbai आ रहे हैं. इसके बाद एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 22 मई की रात करीब 10:45 बजे सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के पास पीडी मेलो रोड पर बने एक पब्लिक टॉयलेट के नजदीक जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया.

पकड़े गए आरोपियों के पास से Police ने 3 हथियार, मैगजीन और 45 कारतूस (गोलियां) बरामद किए, जिन पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा हुआ है. हालांकि ये चाइनीज दिखने वाले हथियार कहां से लाए गए हैं, यह Police की गहन जांच का हिस्सा है. आरोपियों ने अभी तक हथियारों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का पुराना और गंभीर क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है. 24 वर्षीय जशनप्रीत मंगल सिंह और 24 वर्षीय सुखविंदर सिंह पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं जबकि तीसरा आरोपी अरबाज Rajasthan के झालावाड़ का रहने वाला है. अरबाज पर पहले से ही 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं. Police जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इनमें से दो आरोपी साल 2022 से हत्या के एक मामले में वांटेड चल रहे थे और Police लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी.

Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकल अपराधियों को हथियार बेचने की फिराक में थे. Mumbai के एम.आर.ए. मार्ग Police स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है. इस मामले में Police अब सभी एंगल से बारीकी से तफ्तीश कर रही है और इस बात की भी पुख्ता जांच की जा रही है कि क्या इन आरोपियों के तार खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं.

ओपी/पीएम

Leave a Comment