
स्टॉकहोम, 17 मई . India के Prime Minister Narendra Modi Sunday को स्वीडन पहुंच गए हैं. स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया. Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म पर गुटेनबर्क हवाई अड्डे का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में हवाई अड्डे के बाहर इकट्ठा हुए भारतीय समुदाय के लोग मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं. वहीं, पीएम मोदी भी दोनों हाथ उठाकर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय का स्नेह और प्रेम वास्तव में अत्यंत उत्साहवर्धक था. India के साथ उनका गहरा जुड़ाव और भारत-स्वीडन संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है.
India के Prime Minister Sunday और Monday को स्वीडन में रहेंगे. स्वीडन के Prime Minister उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर ये यात्रा हो रही है. दौरे के दौरान दोनों नेता India और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और व्यापार, निवेश तथा नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.
India और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2025 में 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है. दोनों देशों के बीच पर्यावरण हितैषी तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उभरती प्रौद्योगिकियां, स्टार्टअप, लचीली सप्लाई चेन, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा.
स्वीडन में India के राजदूत अनुराग भूषण के अनुसार, Prime Minister Narendra Modi का स्वीडन दौरा दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच जुड़ाव को गहरा करने के लिए बहुत जरूरी है.
से बातचीत में भूषण ने कहा कि स्वीडन में रहने वाले भारतीय इस दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक जुड़ाव और बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि Prime Minister, स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन के बुलावे पर आ रहे हैं. तो बेशक वे क्रिस्टर्सन और उनकी लीडरशिप टीम के साथ द्विपक्षीय कंसल्टेशन करेंगे. इसके बाद Prime Minister स्वीडन की बिजनेस कम्युनिटी के साथ भी बातचीत करेंगे. वे यूरोपीय राउंडटेबल ऑफ इंडस्ट्री के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, जो यूरोप की टॉप कंपनियों का एक ग्रुप है.
–
एमएस/