आतंकी गुट शहजाद भट्टी नेटवर्क का खात्मा, 200 से अधिक दहशतगर्द गिरफ्तार : अमित शाह

New Delhi, 17 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी बहु-राज्यीय कार्रवाई कर इस आतंकी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीमा-पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 14 राज्यों में 253 लोग हिरासत में लिए गए हैं और नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक First Information Report और 200 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “मोदी Government ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित आतंकी समूह ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को खत्म कर दिया और संगठन के 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया. भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगह पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त किया, जो आतंकवाद के प्रति India की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है.

अमित शाह ने कहा, “आईएसआई से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें आईडी, Pakistan ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले cctv कैमरे शामिल थे. यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था.”

शाहजाद भट्टी नेटवर्क Pakistan स्थित आईएसआई द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट है, जो India में ग्रेनेड, आईईडी और पेट्रोल बम हमलों तथा टारगेटेड किलिंग में शामिल है. एसबीएन स्थानीय सहयोगियों को पैसे देकर Police, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी करवाता था और जासूसी के लिए cctv कैमरे लगवाता था.

स्वतंत्रता दिवस के आसपास एसबीएन से जुड़ी संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए 12 अगस्त को राज्य Police बलों के साथ रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा करने वाली प्रणाली के जरिए समन्वित बहु-राज्यीय अभियान चलाया गया. इसमें 14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया. उत्तर प्रदेश (62), Haryana (52), दिल्ली (51), पंजाब (44), Rajasthan (15), Maharashtra (8), उत्तराखंड (5), कर्नाटक, Gujarat और बिहार (3-3) तथा तेलंगाना, Himachal Pradesh, जम्मू-कश्मीर और केरल(2-2) को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, दिल्ली और कर्नाटक में नई First Information Report भी दर्ज की गई हैं.

अब तक शाहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक First Information Report और 200 से अधिक गिरफ्तारियां दर्ज की जा चुकी हैं. ये मामले यूएपीए, बीएनएस, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हैं. आईईडी , Pakistan ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्टल, जिंदा कारतूस और जासूसी वाले cctv कैमरे बरामद हुए हैं. इससे नेटवर्क के सीधे सीमा-पार संबंध की पुष्टि होती है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment