
हैदराबाद, 12 अप्रैल . तेलुगु लोक गायिका मंगली ने वकील सिंगापोगु सुब्बु के खिलाफ Police में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने सुब्बु पर गाली-गलौज और जबरन वसूली का आरोप लगाया है. यह शिकायत उन्होंने उस घटना के एक दिन बाद दर्ज कराई, जब सुब्बु ने उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपए की माइक्रोफाइनेंस से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था.
मंगली को सत्यवती मुदावथ के नाम से भी जाना जाता है, वह अपने वकील के साथ Sunday को पंजागुट्टा Police स्टेशन गईं और सिंगापोगु सुब्बु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि सुब्बु ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की, और जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने उनके साथ गाली-गलौज की और social media पर बदनाम करने की धमकी दी.
वहीं, सुब्बु ने आरोप लगाया है कि लगभग 100 लोगों को फिल्म फाइनेंस और उससे जुड़े व्यवसायों में ज्यादा मुनाफे का वादा करके निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया. निवेशकों का कहना है कि उन्हें न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही उनका मूल पैसा वापस किया गया.
वकील ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपियों से पैसे लौटाने के बारे में सवाल किया तो उसे धमकाया गया.
Police ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी से जुड़े प्रावधान शामिल हैं.
गायिका ने Sunday को सुब्बु द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह इन झूठे आरोपों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी.
मीडिया से बात करते हुए वह भावुक होकर रो पड़ीं और कहा कि उन्होंने मेहनत करके बिग बॉस तक का सफर तय किया और प्रसिद्धि हासिल की, लेकिन झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि 22 मार्च को सुब्बु उनसे मिला, खुद को वकील बताया और आपत्तिजनक बातें कहीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की, ताकि वह उनके बारे में कुछ वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य social media प्लेटफॉर्म से हटा सके.
मंगली ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो सुब्बु और उसके साथियों ने गाली-गलौज की और social media पर उनकी छवि खराब करने की धमकी दी.
उन्होंने Police से अपील की कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक धमकी, जबरन वसूली और उत्पीड़न के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए.
–
एएमटी/एबीएम