
कोलंबो, 15 फरवरी . India ने Pakistan के खिलाफ Sunday को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की. पड़ोसी मुल्क को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने Pakistanी खिलाड़ियों से ‘हैंडशेक’ नहीं किया. साफ है कि टीम इंडिया पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों के परिवार के दर्द को भूली नहीं है.
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. यह हमला पर्यटकों पर किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी.
इसके जवाब में India ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक सैन्य अभियान चलाया और Pakistan में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. India के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से Pakistan तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया.
इसके बाद भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में Pakistan के खिलाफ तीन मुकाबले खेले, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने Pakistanी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसे लेकर उस वक्त काफी बवाल भी हुआ था.
Sunday को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने Pakistanी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद जब टीम इंडिया ने Pakistan पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो पूरी टीम का रवैया वैसा ही रहा. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही साथियों और अंपायर से हाथ मिलाया.
कोलंबो में India ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
इसके जवाब में Pakistanी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. Pakistan की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
–
आरएसजी/डीएससी