
New Delhi, 15 फरवरी . अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व Union Minister मणिशंकर अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में बने हैं. इस बार उनके केरल के Chief Minister पिनाराई विजयन को लेकर आए बयान ने कांग्रेस को असहज कर दिया है.
पूर्व Union Minister अय्यर ने Sunday को कहा कि केरल India का इकलौता ऐसा राज्य है, जो पूर्व Prime Minister राजीव गांधी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ा है और जिसकी तरक्की हुई है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि Chief Minister पिनाराई विजयन आगामी विधानसभा चुनाव में अपना पद बरकार रखेंगे. हालांकि कांग्रेस ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसको उनका व्यक्तिगत बयान बताया है.
पवन खेड़ा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक समाचार पत्र की खबर को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “मणि शंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है. वे विशुद्ध रूप से अपनी व्यक्तिगत क्षमता से बोलते और लिखते हैं.”
दरअसल, पूर्व Union Minister अय्यर तिरुवनंतपुरम में केरल Government के विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेवलपमेंट एंड डेमोक्रेसी को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अजीब बात है कि केरल India का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर तरक्की की है. वह भी India की मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी (सीपीआईएम) द्वारा शासित है.
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं मालूम कि यह तारीफ है या अपमान. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पिनाराई अगले Chief Minister होंगे.
केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में है, जबकि सीपीआईएम लगातार दो कार्यकाल से राज्य की सत्ता में काबिज है. इसके साथ ही सीपीआईएम को इस बार भी सत्ता संभालने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में कांग्रेस ने मणि शंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मणि शंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है. वे विशुद्ध रूप से अपनी व्यक्तिगत क्षमता से बोलते और लिखते हैं.
–
एमएस/