
अमृतसर, 31 मई . Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड के बाद विभिन्न Political नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की फेमस लस्सी पी और कहा कि पंजाब की असली पहचान नशे से नहीं, बल्कि दूध, दही, घी और लस्सी जैसी पारंपरिक खाद्य संस्कृति से ही है.
अमृतसर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ Prime Minister की ‘मन की बात’ सुनी. उन्होंने कहा कि पंजाब की असली पहचान नशे से नहीं, बल्कि दूध, दही, घी और लस्सी जैसी पारंपरिक खाद्य संस्कृति से है. इसलिए भाजपा का अभियान युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है.
तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के गांवों और शहरों में यह अभियान लगातार चल रहा है. इस मुहिम में प्रदेश के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी, कलाकार और अन्य जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं. वे युवाओं को समझा रहे हैं कि नशा जीवन को बर्बाद करता है, जबकि स्वस्थ खानपान और सकारात्मक सोच उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकती है.
वहीं, ‘मन की बात’ में Prime Minister Narendra Modi द्वारा Maharashtra के प्रसिद्ध हापुस आम की सराहना किए जाने पर शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने जिस तरह Maharashtra के हापुस आम का जिक्र किया, उससे पूरे राज्य का सम्मान बढ़ा है.
राजू वाघमारे ने कहा कि हापुस आम सिर्फ Maharashtra ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है. उन्होंने कहा कि जब देश के Prime Minister किसी स्थानीय उत्पाद की तारीफ करते हैं तो उससे उस क्षेत्र के किसानों और उत्पादकों का मनोबल बढ़ता है. उनके अनुसार, कोकण क्षेत्र के किसान वर्षों की मेहनत से इस आम को तैयार करते हैं और आज यह दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जाता है.
उन्होंने कहा कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और Prime Minister ने अपने कार्यक्रम में इसका उल्लेख करके Maharashtra की शान को और ऊंचा किया है. वाघमारे ने कहा कि हापुस आम की लोकप्रियता पहले से ही दुनिया भर में है, लेकिन Prime Minister के शब्दों ने इसे नई पहचान और सम्मान दिया है.
वाघमारे ने Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ‘मन की बात’ के माध्यम से Maharashtra के इस प्रसिद्ध फल को एक बार फिर पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है. उनके अनुसार, यह न सिर्फ किसानों बल्कि पूरे Maharashtra के लिए गर्व का विषय है.
–
पीआईएम/वीसी