
हैदराबाद, 31 मई . तेलंगाना के परिवहन मंत्री पूनम प्रभाकर ने Sunday को कहा कि तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) का राज्य Government में विलय मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के चुनावों के बाद किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि टीजीएसआरटीसी की मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे. इसके बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों से चर्चा कर निगम के Government में विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
परिवहन मंत्री ने कहा कि विलय प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद या बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं. उन्होंने कर्मचारियों से किसी तरह की आशंका न रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनके सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा.
पोनम प्रभाकर ने बताया कि उपChief Minister के नेतृत्व में पांच मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और 40 आरटीसी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई थी, जिसके बाद कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत वेतन वृद्धि को मंजूरी दी गई.
इस दौरान परिवहन मंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं विधायी मामलों के मंत्री दुडिल्ला श्रीधर बाबू तथा Governmentी मुख्य सचेतक विजया रमना राव के साथ पेद्दापल्ली जिला मुख्यालय में प्रस्तावित बस डिपो स्थल का निरीक्षण भी किया.
उन्होंने कहा कि आरटीसी बस डिपो के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और इसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा.
मंत्री ने बताया कि Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी ने विजय रमण राव और वरिष्ठ मंत्री श्रीधर बाबू के अनुरोध पर पेद्दापल्ली के लिए आरटीसी बस डिपो को मंजूरी दी थी. हालांकि निर्माण कार्य में कुछ देरी हुई, लेकिन अब इसे तेजी से पूरा करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं. महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू होने के बाद गांवों में आरटीसी बस सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
परिवहन मंत्री ने बताया कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई आरटीसी बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है. Government सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में आरटीसी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
डीएससी