अंतरराष्ट्रीय मंच पर कपड़े उतारकर ‘नागिन डांस’ करना कांग्रेस की हताशा का प्रमाण: तरुण चुघ

New Delhi, 21 फरवरी . इंडिया एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि जब भी India विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है, कांग्रेस शोकगीत गाने लगती है और देश की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है. तरुण चुघ ने से कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर कपड़े उतारकर ‘नागिन डांस’ करना और India विरोधी नारे लगाना कांग्रेस की हताशा और निराशा का स्पष्ट प्रमाण है.

उनके अनुसार यह देश की प्रगति से जलन का परिणाम है और इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रविरोधी कृत्य हैं, जिन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

Union Minister प्रह्लाद जोशी ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए.

इसी मुद्दे पर Saturday को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन India मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में किया गया.

प्रदर्शन स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वेच्छा से विरोध में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि देश इस वैश्विक एआई समिट पर गर्व करता है और यह आयोजन आने वाले समय में देश को करोड़ों का आर्थिक लाभ और हजारों रोजगार प्रदान करेगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी ने अपनी Political निराशा जाहिर की है. भाजपा नेताओं के इन बयानों के साथ एआई समिट से जुड़ा Political विवाद और तेज हो गया है.

वहीं, Patna में इनकम टैक्स गोलंबर के पास भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment