पाकिस्तान के केपी में आत्मघाती हमला, लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत

रावलपिंडी, 21 फरवरी . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले में Pakistanी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सिपाही की मौत हो गई. Pakistan की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने स्थानीय मीडिया को ये जानकारी दी.

Pakistan की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एक आत्मघाती हमले में Pakistanी आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल फराज और सिपाही करामत शाह मारे गए, जबकि 5 हमलावरों को सेना ने मार गिराया.

उन्होंने इसके लिए फितना अल ख्वारिज को जिम्मेदार ठहराया. पाक Government प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए इसका इस्तेमाल करती है.

आईएसपीआर के मुताबिक Saturday को एक इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान सिक्योरिटी फोर्स को टारगेट किया गया. टीम को कथित हमलावरों और एक सुसाइड बॉम्बर की मौजूदगी को लेकर इनपुट मिला था.

मिलिट्री के मीडिया विंग का दावा है कि एक वाहन में विस्फोटकों से सवार सुसाइड बॉम्बर को रोका गया था और तभी उसने सिक्योरिटी ग्रुप की एक गाड़ी को टक्कर मार दी. जिससे 43 साल के लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल फराज और पेशावर के सिपाही करामत शाह (28) की मौत हो गई.

एआरवाई न्यूज ने आईएसपीआर के हवाले से ही बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी फायरिंग भी हुई. कुछ और हमलावर भी मौजूद थे. इसी दौरान सिक्योरिटी फोर्स ने पांच हमलावरों को मार गिराया.

आईएसपीआर के मुताबिक ये ‘आतंकी’ हैं. ये लोग अफगान जमीन का इस्तेमाल करके Pakistan के अंदर अपनी आतंकवादी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं, और रमजान के महीने की पवित्रता का भी सम्मान नहीं रख रहे हैं.

दरअसल, Pakistan के नेशनल एक्शन प्लान पर फेडरल एपेक्स कमेटी द्वारा मंजूर किए गए “अज्म-ए-इस्तेहकाम” विजन के तहत काउंटर-टेररिज्म कैंपेन जारी है और इसी दौरान हमले भी किए जा रहे हैं.

Pakistan के President आसिफ अली जरदारी कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि उन्होंने “कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले” की कड़ी निंदा की और मौत पर दुख जताया. पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए, President ने कहा: “हमारा मकसद फितना अल ख्वारिज के खिलाफ बिना सोचे-समझे और पूरी ताकत से ऑपरेशन जारी रखना है. रमजान के महीने की पवित्रता का उल्लंघन करने वाले आतंकवादियों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है.”

केआर/

Leave a Comment