रायबरेली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, वांटेड आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली, 18 अप्रैल . उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खपर मलंग इलाके में Police और वांछित बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें Police ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.

Police टीम गश्त कर रही थी, इसी दौरान Police टीम ने जब संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की. पीछा करने पर आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल होने के बाद बदमाश मौके पर ही गिर पड़ा और Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Police अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर सख्ती करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करना है. Police गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी. Police के अनुसार, आरोपी चोरी के एक मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश जारी थी. सूचना के आधार पर यह मुठभेड़ हुई, जिसमें Police ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है. मामले में आगे की जांच जारी है और Police यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ कोई अन्य सहयोगी भी शामिल थे या नहीं. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके.

घायल बदमाश की पहचान महाजन के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. Police ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है.

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर वैभव शुक्ला ने बताया कि रात में Police एक घायल व्यक्ति को लेकर आई थी, जिसके पैर के निचले हिस्से में गोली लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

एसएके/वीसी

Leave a Comment