टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम इतिहास रचने के करीब, न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करने का अवसर

Ahmedabad, 8 मार्च . भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी.

Ahmedabad में Sunday को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है. अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी.

India के सामने चुनौती आसान नहीं है. न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंटों में India के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. न्यूजीलैंड ने अब तक जो 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वो दोनों India को हराकर ही जीती है. 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने India को हराकर ही जीता था.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था. अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है.

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार को सौंपी गई, तो कई लोगों को यह फैसला चौंकाने वाला लगा. उस समय कप्तानी के दावेदार हार्दिक पांड्या थे, लेकिन टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया था. सूर्यकुमार यादव ने प्रबंधन का भरोसा जीता और टीम को इस फॉर्मेट में लगभग अजेय रखा है. उनकी कप्तानी में India टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बना और लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहा. टी20 विश्व कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव को India के सफलतम कप्तानों में शुमार कराएगा.

हेड कोच गौतम गंभीर के पास भी बतौर खिलाड़ी टी20 विश्व कप जीतने के बाद हेड कोच के रूप में खिताब जीतने का मौका है.

पीएके

Leave a Comment