
New Delhi, 30 अप्रैल . राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव संपन्न होने के बाद कई एग्जिट पोल में भाजपा की Government बनने के संकेत पर कहा कि बंगाल में भाजपा की Government बन रही है. इसके पीछे कई कारण हैं.
New Delhi में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भी भाजपा जीतेगी.
उन्होंने बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने बंगाल में जमीनी स्तर पर लोगों से बात की है, जिनमें पत्रकार और स्थानीय लोग भी शामिल हैं और वे कह रहे हैं कि वहां भाजपा जीत रही है. बंगाल में भाजपा इसलिए भी जीत रही है, क्योंकि टीएमसी गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. इसके साथ ही, Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में किए गए अच्छे कार्य भी बड़े कारण हैं कि भाजपा पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करने जा रही है.
भाजपा नेता यासिर जिलानी ने कहा कि मैं बंगाल को लेकर विश्लेषकों, चुनाव विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा लगाए जा रहे अनुमानों का स्वागत करता हूं. भारतीय जनता पार्टी भी इनका स्वागत करती है. हालांकि, मैं जमीनी स्तर से मिली जानकारी के आधार पर अपना नजरिया पेश करूंगा. हमारी जानकारी बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों और मतदान केंद्रों पर मौजूद जमीनी कार्यकर्ताओं से आती है. उनके अनुसार, भाजपा के पक्ष में काफी मतदान हुआ है.
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के सबसे बड़े समुदायों, मुस्लिमों और ईसाइयों के वोट भी बड़ी संख्या में पार्टी को मिले हैं, क्योंकि वहां का हर व्यक्ति भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त था, कानून-व्यवस्था ठप थी. इसे आधार बनाकर लोगों ने ममता बनर्जी के खिलाफ वोट किया. बंगाल में हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब मिलकर पूर्ण बहुमत से भाजपा की Government बना रहे हैं.
BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बंगाल में चल रही भ्रष्टाचार, कटमनी, भाई-भतीजावाद की Government, लचर कानून-व्यवस्था, महिलाओं की असुरक्षा, और आरजी कर जैसी घटनाओं से लोग ऊब चुके हैं. ऊपर से टीएमसी ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया. यह उसी का परिणाम है कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है. बंगाल से ममता दीदी जा रही हैं और भाजपा की Government आ रही है.
BJP MP जगन्नाथ Government ने कहा कि बंगाल में हिंदुत्व के पक्ष में लहर है. ममता बनर्जी हिन्दुओं को डराती रही हैं. जनता टीएमसी के शासन से त्रस्त है और चुनाव में भाजपा को वोट दिया है.
–
डीकेएम/डीकेपी