सिडनी: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चाकू के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

सिडनी, 29 दिसंबर . ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक शख्स को चाकू के साथ Police ने गिरफ्तार किया है. संदिग्ध को Police ने वेस्टफील्ड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दबोच लिया था. वो Police को देख भागने की फिराक में था.

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, सिडनी के एक बड़े शॉपिंग सेंटर में ये गिरफ्तारी काफी नाटकीय अंदाज में हुई.

Police को Monday दोपहर करीब 1 बजे विलमोट में रिलायंस क्रिसेंट पर एक कोने से हथियार (चाकू) लेकर जाते संदिग्ध को देखे जाने की खबर मिली, जिसके बाद उसे वेस्टफील्ड (मॉल), माउंट ड्रुइट (सिडनी का इलाका) के फूड कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारियों ने करीब पांच मिनट बाद गाड़ी में भाग रहे शख्त को हेबर्शम में रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी. Police ने उसका पीछा किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसका पीछा करना थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया. इसके बाद Police हेलीकॉप्टर की मदद से अधिकारियों ने वेस्टफील्ड माउंट ड्रुइट कार पार्क में गाड़ी का पता लगाया.

दोपहर करीब 1.35 बजे पास के हेबर्शम में पीछा शुरू किया गया और दोपहर करीब 2 बजे माउंट ड्रुइट वेस्टफील्ड के कार पार्क तक उसे ट्रैक किया गया.

21 साल के संदिग्ध को वेस्टफील्ड के अंदर पाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया और उसे माउंट ड्रुइट Police स्टेशन ले जाया गया. इससे संबंधित कुछ फुटेज भी सामने आई हैं, जिसमें Police एक संदिग्ध को जमीन पर घेरे हुए दिख रही है, जिसके पैरों के पास चाकू दिख रही है.

एनएसडब्ल्यू Police के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि घटना की जांच जारी है.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाइन न्यूज को बताया कि उसने संदिग्ध को “बहुत लंबे” चाकू के साथ देखा था. वहां मौजूद एक और शख्स ने कहा कि गिरफ्तारी में करीब 10 Police अधिकारी शामिल थे.

social media पर घटना की तस्वीरें और वीडियो शेयर हो रहे हैं, जहां इमरजेंसी सर्विसेज की मौजूदगी दिखाई दे रही है.

ब्रिस्बेन न्यूज के अनुसार, यह वही सेंटर है जहां जुलाई में Police ने उनकी तरफ चाकू लेकर दौड़े शख्स को गोली मार दी थी.

केआर/

Leave a Comment