
New Delhi, 1 जून . Union Minister मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर Prime Minister Narendra Modi और Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने मांडविया के कार्यों की सराहना की और ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Union Minister मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे खेल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और हमारी ‘युवा शक्ति’ के कल्याण को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं. साथ ही, वे हमारे श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में भी सबसे आगे हैं, जिनकी हमारी अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका है. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने भी Union Minister मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय श्रम व रोजगार और युवा कार्य व खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व अनेक मंगलकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, “Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आप श्रमिकों के कल्याण और स्पोर्ट्स कल्चर व इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं.” इस दौरान अमित शाह ने ईश्वर से मांडविया के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही, ईश्वर से मांडविया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की.
कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “Union Minister मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, भगवान सोमनाथ से यही प्रार्थना है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “Union Minister मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया, “केंद्रीय श्रम व रोजगार और युवा मामले व खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, “देश के करोड़ों श्रमिकों के हितों की रक्षा, युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने और खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं. श्री सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं.”
–
डीसीएच/