
भागलपुर, 29 दिसंबर . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक मनोज यादव ने कहा है कि अशिक्षा के अभाव में लोग नक्सलवाद का रास्ता अपना लेते हैं. अगर शिक्षा को पैर पसारने का मौका मिले, तो नक्सलवाद पैर पसारने से पहले ही दम तोड़ा देगा और विकास को प्राथमिकता मिलेगी.
उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि विकास के अभाव में भी लोग नक्सलवाद का रास्ता अपना लेते हैं. इसी स्थिति को देखते हुए नीतीश कुमार की Government ने अपने शासनकाल में विकास को प्राथमिकता दी. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि विकास से संबंधित कामों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाए. आज नीतीश कुमार की इसी सख्त कार्यशैली का नतीजा है कि नक्सलवाद मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुका है.
जदयू विधायक मनोज यादव ने नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए विकास कार्य भी गिनाए. उनके मुताबिक, मौजूदा समय में नीतीश कुमार बिहार के बांका जिले को विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं. वे यहां पर अनवरत विकास से संबंधित काम करा रहे हैं. Chief Minister का लक्ष्य है कि बांका जिले को उद्योग का केंद्र बिंदु बनाया जाए, ताकि बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सकते.
उन्होंने कहा कि बेलहर डैम का काम शुरू हो चुका है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यहां पर गंगा नदी का पानी आ सके और आने वाले दिनों में यह पानी कोझी डैम में भी आएगा. , फोरलेन का भी काम शुरू हो चुका है.
उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले Chief Minister नीतीश कुमार ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी और कहा था कि रेलवे के संबंध में जो परियोजना मौजूदा समय में लंबित पड़ी हैं, उसे तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए. हमारी Government सुनिश्चित कर रही है कि राज्य की जनता को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े.
उन्होंने कहा कि हमारी Government ने हमेशा से ही विकास से संबंधित काम तेजी से कराए जा रहे हैं और अब नई Government में भी विकास को तरजीह दे रहे हैं. वैसे भी हमारी Government विकास के कार्य कराने के लिए जानी जाती है. हमारी Government समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है.
–
एसएचके/वीसी