सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया

Mumbai , 18 जून . सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर Thursday को रिलीज किया गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच फिल्म को भारतीय एमएमए फाइटर पूजा तोमर का सपोर्ट मिला.

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के टीजर को आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया गया. यह फिल्म भारत-Pakistan के बंटवारे के समय की कहानी पर आधारित है, जब लाखों लोग हिंसा और दर्द से गुजर रहे थे. उसी दर्द को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है. यह टीजर एमएमए फाइटर पूजा तोमर को इतना पसंद आया कि वह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं सकीं. इस पोस्ट में पूजा तोमर ने फायर इमोजी कमेंट किया.

पूजा तोमर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. वह दुनिया की सबसे बड़ी फाइटिंग लीग, यूएफसी, में भी मुकाबले लड़ चुकी हैं. पूजा ने 2013 में अपने करियर की शुरुआत सुपर फाइट लीग से की, जहां उन्होंने अपने पहले ही मुकाबलों में जीत दर्ज की. इसके बाद, उन्होंने वन चैम्पियनशिप और मैट्रिक्स फाइट नाइट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन किया. 2022 में, उन्होंने बाय न्गुयेन को हराकर एमएफएन महिला स्ट्रॉवेट चैंपियन का खिताब जीता. 2024 में, उन्होंने यूएफसी में कदम रखा और रेयाने दोस सैंटोस के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास रच दिया.

वहीं, फिल्म के टीजर की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक आवाज से होती है, जिसमें कहा जाता है, ”हिंदुस्तान, जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन अफसोस मुल्क का बंटवारा हो गया. मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी.”

इस आवाज के दौरान कई डरावने विजुअल्स दिखाए जाते हैं, जिसमें शबाना आजमी एक बूढ़ी महिला के किरदार में डरी हुई नजर आती हैं. करण देओल और अली फजल हिंसा के बीच फंसे दिखते हैं. वहीं, प्रीति जिंटा भी इन्हीं हालातों से जूझती हैं. इनके अलावा, सनी देओल का भी अलग अवतार देखने को मिलता है.

सनी देओल की डायलॉग डिलीवरी भी शानदार है. एक सीन में वह कहते हैं, “पंगा लेने का इरादा तो नहीं है, लेकिन ऐतराज भी नहीं है.”

सनी देओल ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा, ”जब बंटवारे ने लोगों के बीच में रेखा खींची, तो उसने डर के ऊपर साहस को चुना.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी की फिल्म असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नहीं वेख्या, ओ जम्याई नई” पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, वहीं प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

पीके/एबीएम

Leave a Comment