
शिमला, 27 मई . Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों का सख्त जवाब दिया है. मुख्य सचिव की नियुक्ति और कैबिनेट बैठक बुलाने पर भाजपा की आपत्ति को खारिज करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है.
Chief Minister सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है. वर्ष 2020-21 में जयराम ठाकुर Chief Minister थे और उनके कार्यकाल के दौरान पंचायती राज, जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव हुए थे. उस समय भी उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. हमने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है.”
सीएम सुक्खू ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि केंद्र Government जनता पर बोझ डाल रही है जबकि राज्य Government लोगों की सुविधा के लिए काम कर रही है.
Chief Minister ने एक बड़े फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि अब Himachal Pradesh में कोई भी रेस्टोरेंट, बार या दुकान यदि क्षमता रखती है, तो 24 घंटे खुली रह सकती है. सुक्खू ने कहा, “हमने सभी को 24 घंटे काम करने की अनुमति दे दी है. यह फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है.”
स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “लोगों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया है. मेरा मानना है कि पंचायत चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं जबकि जिला परिषद और बीडीसी के लिए वोटों की गिनती बाद में होगी.”
Chief Minister ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि चुनावों में भारी भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवारों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
–
एससीएच/पीएम