नैनीताल: कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता पूरन सिंह की की खुदकुशी, कार में मिला सुसाइड नोट

नैनीताल, 27 अप्रैल . उत्तराखंड के नैनीताल में Monday को कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है.

घटना के समय कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में रोजाना की तरह अधिवक्ता अपने काम में व्यस्त थे. करीब 11:30 बजे कुछ अधिवक्ता पार्किंग क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक कार पर पड़ी. कार के अंदर पूरन सिंह भाकुनी खून से लथपथ हालत में पड़े थे. उनके हाथ में पिस्टल देख मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलते ही Police तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से Police को मृतक के हाथ में पिस्टल और कार के डैशबोर्ड पर एक सुसाइड नोट मिला है. शुरुआती जांच में Police इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. हालांकि, सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि और पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है. नोट में लिखा वे अब जीवन का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की है.

Police अधिकारियों ने बताया कि वकील के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पार्किंग में लगे cctv फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच की जाएंगी.

वहीं वकीलों का कहना है कि पूरन सिंह भाकुनी काफी सरल स्वभाव के थे, किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि वो इस तरह का कदम उठा लेंगे. वहां जब भी वे न्यायालय परिसर में आते थे, सबसे अच्छे से बोलते और लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा खड़े रहते थे. हम लोग उनके परिजनों के साथ खड़े हैं. उन्होंने कभी हम लोगों को कुछ बताया भी नहीं था और लोगों को मोटिवेट करने का काम करते थे.

एसएके/वीसी

Leave a Comment