महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा मामलों में कांग्रेस ने सरकार का किया घेराव

Mumbai , 29 जून . Maharashtra में टीईटी पेपर लीक मामले और अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य Governmentों पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता असलम शेख और नाना पटोले ने आरोप लगाया कि Government युवाओं, शिक्षकों और श्रद्धालुओं के हितों की अनदेखी कर रही है. दोनों नेताओं ने पेपर लीक की घटनाओं को Government की विफलता बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस नेता असलम शेख ने टीईटी पेपर लीक मामले पर कहा कि देश पहले से ही नीट पेपर लीक मामले को लेकर आक्रोशित है. पूरे देश के विद्यार्थी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और Police कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. ऐसे समय में अब टीईटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है. टीईटी परीक्षा शिक्षकों के लिए अनिवार्य है, क्योंकि Governmentी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों का वेतन करदाताओं के पैसे से दिया जाता है और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट और Supreme Court ने भी इस तरह की परीक्षा के सुझाव को स्वीकार किया है. अब इस परीक्षा का भी पेपर लीक हो रहा है, लेकिन Government इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही.

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष Mumbai महानगरपालिका के अधिकारियों की आंतरिक परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ था, लेकिन Government ने उससे कोई सबक नहीं लिया. Government Maharashtra और देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में लगी हुई है, जिसके कारण लगातार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं.

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर असलम शेख ने कहा कि वह पुराने विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन जो मामला अब सामने आया है, उसमें पहले श्रद्धालुओं से चंदा एकत्र किया गया और अब कथित चोरी के मामले में First Information Report दर्ज हुई है.

Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी टीईटी परीक्षा को लेकर Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में एनडीए Government आने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से आर्थिक शोषण का सिलसिला बढ़ा है. भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यह सोचते हैं कि शिक्षकों और छात्रों से किस तरह आर्थिक लाभ लिया जा सकता है. भाजपा जानबूझकर बच्चों और शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. कांग्रेस इस मुद्दे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी ने इस मामले को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष शुरू कर दिया है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर नाना पटोले ने दावा किया कि श्रद्धालुओं ने मंदिर को 500 करोड़ रुपए से अधिक का दान दिया था. उन्होंने कहा कि कई लोग सामने आकर यह भी बता चुके हैं कि उन्होंने सोने और चांदी की ईंटें दान में दी थीं. इसके बावजूद Government केवल 80 लाख रुपए की कथित चोरी दिखाकर मामले को छोटा साबित करने की कोशिश कर रही है. स्थानीय Police थाने में विधिवत First Information Report भी दर्ज नहीं हुई. इसे केवल चोरी नहीं कहा जाना चाहिए, इसे डाका कहा जाना चाहिए, क्योंकि यह भगवान श्रीराम के मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला है. Government इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम सब देख रहे हैं और सत्ता का अहंकार अधिक दिनों तक नहीं टिकेगा. कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी ताकत के साथ उठाएगी और जिन लोगों ने राम मंदिर को लूटने का काम किया है, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी.

पीएसके/डीकेपी

Leave a Comment