दमदम में लोगों के सिर चढ़कर बोला सीएम योगी का जादू, गूंजे ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे

उत्तर 24 परगना, 27 अप्रैल . सीएम योगी आदित्यनाथ ने Monday को दमदम का मिजाज बदल दिया. सूर्य की तपिश के बीच भी बंगाल चुनाव प्रचार में सीएम योगी का जादू बंगालवासियों के सिर चढ़कर बोला.

बुलडोजर बाबा की एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. Chief Minister योगी ने दमदम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत बख्शी के लिए रोड-शो किया तो हाथों में भाजपा का झंडा लिए मतदाताओं ने वंदे मातरम, India मां, जयश्रीराम, बुलडोजर बाबा के जमकर जयकारे लगाए. भगवा रंग में रंगा दमदम मानो एक स्वर में बोल रहा था कि हम सब ‘कमल’ के साथ हैं.

सीएम योगी का रोड शो जैसे ही निकला, ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने ‘स्वागतम्-स्वागतम’ का उद्घोष कर उन पर पुष्पवर्षा की. उन्होंने इस स्नेह के लिए बंगालवासियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया. इस दौरान ‘एक ही नारा-एक ही नाम- जयश्रीराम-जयश्रीराम’, ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’, ‘योगी बाबा जिंदाबाद-बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के स्वर गूंजते रहे.

रोड शो के रास्ते में बने मंच पर बाल कलाकार भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण आदि की भूमिका में सबका ध्यान आकृष्ट करते दिखे, तो पारंपरिक परिधान में सजीं महिलाएं भी अपने बंगाल में बुलडोजर बाबा का जोरदार स्वागत करती दिखाई दीं. घरों की खिड़कियों और छतों से भी सीएम योगी पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘जय मां काली, जय श्रीराम, हर-हर महादेव’ का जयघोष कर दमदमवासियों से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया. उन्होंने कहा कि देवतुल्य मतदाताओं ने तय किया कि पश्चिम बंगाल में टेरर, माफियाराज व करप्शन की पर्याय बनी टीएमसी को उखाड़ फेंकना है. जिस टीएमसी ने बंगाल के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, नागरिकों के हक पर लूट मचाई, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी, बंगाल के विकास को बाधित किया, उस टीएमसी से अब मुक्ति पाने का समय है.

उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने साबित किया कि खेला शेष, उन्नयन शुरू. सीएम ने विश्वास दिलाया कि डबल इंजन की भाजपा Government आएगी तो यहां विकास की नई गाथा लिखी जाएगी.

डीकेपी/

Leave a Comment