यूपी में मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे सपा, तभी मुसलमान दें वोट: सूफी कशिश वारसी

मुरादाबाद, 22 जून . इंडियन सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम Chief Minister पद के उम्मीदवार की मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की मांग का समर्थन किया और Political दलों से मुस्लिम समुदाय को सार्थक प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया.

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखकर आगामी चुनाव में किसी मुसलमान को Chief Minister बनाने की मांग की है. बरेलवी ने कहा कि प्रदेश में 22 फीसदी मुस्लिम आबादी है, इसलिए Chief Minister पद पर उनका दावा मजबूत है.

से बातचीत करते हुए सूफी कशिश वारसी ने कहा, “शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की मांग पर मुझे हैरत नहीं है, बल्कि मुसलमानों की किस्मत पर अफसोस है. जो पार्टियां राजनीति में मुसलमानों को ‘तेज पत्ते’ की तरह इस्तेमाल करती हैं, उन्हें हिस्सेदारी देनी चाहिए चाहिए. अगर Samajwadi Party मुसलमानों की हमदर्द है, तो इस बार साबित करें. सपा मुखिया से अपील करता हूं कि वे जिस समाज का 22 फीसदी वोट ले रहे हैं, उसके लिए बड़ा दिल रखते हुए मुस्लिम महिला या पुरुष को Chief Minister पद का दावेदार बनाएं. यह मांग असदुद्दीन ओवैसी भी कर चुके हैं.”

इंडियन सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “Samajwadi Party मुस्लिम Chief Minister का ऐलान करे तभी मुस्लिम समाज के लोग पार्टी को मतदान करें. अन्यथा मुसलमानों को समझ लेना चाहिए कि Samajwadi Party केवल इस्तेमाल कर रही है. मैं मुसलमानों से अपील करता हूं कि चुनाव में अपना हमदर्द चुनें. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर अगर भाजपा खरा उतर रही है तो मुस्लिम समाज उसे मतदान करें. यदि अखिलेश मुस्लिम Chief Minister का ऐलान करते हैं तो उन्हें वोट दें.”

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, “Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव को मैंने एक पत्र लिखा है, जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मैंने अपनी बात रखी है. खासतौर पर मैंने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के जज्बात को याद दिलाया है और बताया है कि 22 प्रतिशत मुसलमान उत्तर प्रदेश में हैं और 7 प्रतिशत यादव जाति के लोग हैं. सबसे बड़ी हिस्सेदारी या बहुमत मुसलमानों का है. उनके पिता मुलायम सिंह यादव को कई बार Chief Minister बनाया. खुद अखिलेश यादव को मुसलमानों ने Chief Minister बनाया. उनके भाई, चाचा, पत्नी और भतीजे में से किसी को विधानसभा तो किसी को Lok Sabha में भेजने का काम मुसलमानों ने किया.”

उन्होंने आगे कहा, “इस तरह से पूरे यादव परिवार को मुसलमानों ने नवाजा. अखिलेश यादव के परिवार पर मुसलमानों का बहुत बड़ा एहसान है. इस कारण मैंने पत्र के माध्यम से मांग की है कि 2027 के चुनाव के लिए Chief Minister के चेहरे के तौर पर किसी मुसलमान की घोषणा करें.”

ओपी/वीसी

Leave a Comment